HomeLifestyle

Ghar Ko Decorate Kaise Kare: घर को कैसे सजाएं ?

Like Tweet Pin it Share Share Email

घर को सजाने की जब हम बात करते हैं तो हमे लगता है कि बहुत खर्चा हो जायेगा। लेकिन ऐसा नहीं हम काम खर्च में ही अपने घर को ख़ूबसूरत और आकर्षण बना सकते हैं। घर को आकषक बनाने के लिए घर का पुराना सामान हम यूज कर सकते हैं। जैसे कि पुराने पीतल के बरतनों को पालिश करके हम सजाने के काम में ला सकते हैं। उसके ऊपर स्टोन लगाकर उसे और भी आकर्षक बना सकते हैं। इसके अलावा पुराने अच्छे कपडों का भी यूज कर सकते हैं। ऐसे ही और भी तरीके हैं जिन्हें अपनाने से हम अपने घर की खूबसूरती को और भी बढ़ा सकते हैं।

1. फर्नीचर
पुराना फर्नीचर बदलने की सोच रही हैं तो रूक जाइए आप इन पुरानी टेबल कुर्सियों को दूसरे इस्तेमाल में ला सकती हैं। पुरानी कुर्सी को बेडसाइड टेबल की तरह यूज कर सकती हैं या फिर केन स्टूल जिसमें छेद हो गया हो उसे ट्रे से ढंककर उसपर रीडिंग लैंप, फ्लावर वास या अलार्म क्लॉक रख सकती हैं।- प्लेट्स टांगे
प्लेट्स को शेल्फ पर या रैक पर क्यों एक के ऊपर एक रखना जब आप उसे टांगकर उसकी शोभा बढ़ा सकती हैं। वायर प्लेट हैंगर्स लें और उसपर अलग-अलग रंग और साइज की प्लेट्स सजाएं। इससे आपकी बोरिंग और प्लेन दीवार को ड्रमैटिक लुक मिलेगा।

2. प्रकृति को लाएं घर
घर में फ्लावर वास में ताजे फूल लगाएं या फिर लिविंग रूम के एक कोने में बीच से इक्ट्ठा कर लाए गए कंकड़ पत्थर और सीप सजा दें। अलग-अलग साइज के शंख या खाली कांच के ग्लास में रेत भरकर आप अपने घर के शांत कोने में नई लाइफ भर सकती हैं।

3. घर को सीपों से सजाएं

समुद्र तट से लाई गए सीपों से भी घर को डेकोरेट किया जा सकता है। सीपों का इस्‍तेमाल कई प्रकार से आप कर सकते हैं। चाहे तो सीपों का यूज कैंडल स्‍टैंड के लिए करें या सेंटर टेबल पर किसी कांच के बाउल में आप इन्हें रख सकते हैं।

4. दीवारों पर अनोखे टेक्‍स्चर दें

दीवारों का टेक्‍स्चर आपके घर को औरों के घर से अलग करता है। इसके लिए जरूरी नहीं कि सारी ही दीवारों पर डिजाइन दें। सिर्फ किसी एक दीवार पर हल्‍की सी डिजाइन से घर को अनोखा लुक मिल जाता है।

5. मुख्य द्वार की सजावट

इसके लिए आप फूलों या मिट्टी से बने सजावट के सामान का इस्तेमाल कर सकती हैं. आजकल बाजार में मिट्टी से बना बेहद आकर्षक सजावट का सामान उपलब्ध है. आप अपने घर के मुख्य द्वार पर मिट्टी की रंग-बिरंगी विंड चाइम लगा सकती हैं. इसके अलावा आप दरवाजे के पास मिट्टी के आकर्षक बरतन में पानी भर कर उसमें 5 से 7 सुंदर फूल सजा सकती हैं.

अगर आप रूम को सफेद रखना चाहते हैं तो सही रंग चुनें। बाजार में अलग-अलग तरह के सफेद रंग उपलब्ध हैं, जो पिंक, ब्ल्यू या यलो टोन में भी दिख सकते हैं। अलग-अलग व्हाइट कलर अलग-अलग इफेक्ट देता है। आपको सही व्हाइट यानी व्हाइट डायमंड कलर, कूल इफेक्ट देने के लिए प्योर व्हाइट और वार्मर इंटीरियर के लिए व्हाइट डव कलर बेस्ट होते हैं। इसे चेक करने का सही तरीका यह है कि आप एक छोटे बोर्ड में सफेद रंग ले और उसे रूम में अलग-अलग जगह और अलग रोशनी में रखकर देखें कि वह दिन और रात में कैसा लगता है।

6. डिजाइन से पहले फ्लोर प्लान बनाएं। कमरों का डाइमेंशन, खिड़कियों, दरवाजों और अन्य फीचर्स को मापें। ताकि जो सामान आप खरीदें वह अच्छी तरह फिट हो जाए।

7.सबसे पहले अपने स्पेस और एनवायरनमेंट पर ध्यान दें। क्लाइमेट का असर भी रंगों पर पड़ता है। रूम किस किस्म का है, यह ध्यान देना जरूरी है।

दिल्ली में यहां से खरीदें घर की सजावट का सामान(Buy home decoration items from here in Delhi)

अगर आप दिल्ली या उसके आस-पास रहते हैं तो यहां से घर की सजावट का सामान खरीद सकते हैं।

1. सदर बाज़ार (चांदनी चौक के पास)

2. दिल्ली हाट (आईएनए मार्केट)

3. कीर्ति नगर फर्नीचर मार्केट

4. अमर कॉलोनी (लाजपत नगर)

5. पंचकुइयां फर्नीचर मार्केट (गोल मार्केट के पास, कनॉट प्लेस)

6. मुनिरका फर्नीचर मार्केट

loading...

Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *