HomeFacts

Union Territory in Hindi Meaning: केन्द्र शासित प्रदेश किसे कहते है? नाम और राजधानी

Like Tweet Pin it Share Share Email

केन्द्र शासित प्रदेश किसे कहते है? नाम और राजधानी Union Territory in Hindi Meaning

केन्द्र शासित प्रदेश या संघ-राज्यक्षेत्र या संघक्षेत्र भारत के संघीय प्रशासनिक ढाँचे की एक उप-राष्ट्रीय प्रशासनिक इकाई है। भारत के राज्यों की अपनी चुनी हुई सरकारें होती हैं, लेकिन केन्द्र शासित प्रदेशों में सीधे-सीधे भारत सरकार का शासन होता है। भारत का राष्ट्रपति हर केन्द्र शासित प्रदेश का एक सरकारी प्रशासक या उप राज्यपाल नामित करता है।

वर्तमान में भारत में 8 केन्द्र शासित प्रदेश हैं। भारत की राजधानी नई दिल्ली जो कि दिल्ली नामक केन्द्र शासित प्रदेश भी था और पुडुचेरी को आंशिक राज्य का दर्जा दे दिया गया है। दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी प्रदेश-1992 के तौर पर पुनः परिभाषित किया गया है। दिल्ली व पुदुचेरी दोनो की अपनी चयनित विधानसभा, मंत्रिमंडल व कार्यपालिका हैं, लेकिन उनकी शक्तियाँ सीमित हैं – उनके कुछ कानून भारत के राष्ट्रपति के “विचार और स्वीकृति” मिलने पर ही लागू हो सकते हैं।

भारत में वर्तमान में निम्नलिखित केन्द्र शासित क्षेत्र हैं (India currently has the following Union Territories): –

दिल्ली – यह भारत का राष्ट्रीय राजधानी प्रदेश भी है।
अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह
चण्डीगढ़
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव
लक्षद्वीप
पुडुचेरी
जम्मू और कश्मीर – 5 अगस्त 2019 को घोषित और 31 अक्टूबर 2019 से प्रभावी।
लद्दाख – 5 अगस्त 2019 को घोषित और 31 अक्टूबर 2019 से प्रभावी।

भारत के राज्य(28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश) और उनकी राजधानी

दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा देश भारत है, जो विविधताओं से भरा हुआ देश है. इसके साथ ही आबादी में मामले में भारत दूसरा सबसे बड़ा देश है. आबादी के मामले में सबसे बड़ा देश चीन है. दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश की खाश बात यह है कि इतनी विविधताओं के बाद भी यह एक साथ बंधा हुआ है.भारत विविधताओं से भरा हुआ देश हैं, साथ ही दुनिया का 7 वां सबसे बड़ा देश है. विश्व में (चीन के बाद) दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है. भारत में कुल 28 states और 8 union territories हैं. इसके साथ ही उत्‍तर से दक्षिण तक इसकी अधिकतम लंबाई 3, 214 कि.मी. वहीं पूर्व से पश्चिम तक अधिकतम चौड़ाई 2,933 कि.मी. है. आपको बता दें कि वर्तमान में, जम्मू-कश्मीर के विभाजन के बाद भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं जो अब लद्दाख के साथ-साथ एक केंद्र शासित प्रदेश है.

आज इस लेख के माध्यम से हम भारत के राज्यों और उनकी राजधानियों की चर्चा करेंगे. इसके साथ ही भारत के कुछ अन्य पहलू की भी चर्चा करेंगे. हम आपको क्षेत्र और जनसंख्या के अनुसार भारत के सभी राज्यों की सूची प्रदान कर रहे हैं. भारत में पहली जनगणना 1872 में ब्रिटिश शासन के दौरान की गई थी और 1947 में हर 10 वर्षों में एक बार जनसंख्या की गणना की जाती है. स्वतंत्रता के बाद पहली जनगणना 1951 में की गयी थी.

जुड़ा जम्मू कश्मीर और ये नया नाम(Connected Jammu Kashmir and this new name)

नरेंद्र मोदी सरकार के सोमवार पांच अगस्त को आए ऐतिहासिक फैसले ने देश के राज्यों की संख्या घटा दी. इसी के साथ केंद्रशासित राज्यों की संख्या बढ़कर सात से नौ हो गई. अगर किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो जरूरी है कि आप इस नई जानकारी को जरूर अपडेट कर लें. पढ़ें क्या था पूरा फैसला.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में पांच अगस्त को एक विधेयक पेश किया. इस विधेयक के अनुसार जम्मू कश्मीर राज्य का विभाजन दो केंद्र शासित प्रदेशों के रूप में करने का प्रस्ताव किया गया है. गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में एक संकल्प पेश किया जिसमें कहा गया है कि संविधान के अनुच्छेद 370 के सभी खंड जम्मू-कश्मीर में लागू नहीं होंगे.

अमित शाह ने राज्यसभा में जम्मू एवं कश्मीर राज्य पुनर्गठन विधेयक 2019 पेश किया. गृह मंत्री अमित शाह ने लद्दाख के लिये केंद्र शासित प्रदेश के गठन की घोषणा की. यहां चंडीगढ़ की तरह से विधानसभा नहीं होगी. शाह ने राज्यसभा में घोषणा की कि कश्मीर और जम्मू डिवीजन विधान के साथ एक अलग केंद्र शासित प्रदेश होगा जहां दिल्ली और पुडुचेरी की तरह विधानसभा होगी. इस तरह से देश में केंद्र शासित राज्यों की संख्या 7 से बढ़कर 9 हो गई है.

loading...

Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *