HomeEssay

Rashi in Hindi Name: राशि नाम इन हिंदी & राशि फल 2021

Like Tweet Pin it Share Share Email

राशि नाम इन हिंदी & राशि फल 2021 – Rashi in Hindi Name

राशियाँ राशिचक्र के उन बारह बराबर भागों को कहा जाता है जिन पर ज्योतिषी आधारित है। हर राशि सूरज के क्रांतिवृत्त (ऍक्लिप्टिक) पर आने वाले एक तारामंडल से सम्बन्ध रखती है और उन दोनों का एक ही नाम होता है – जैसे की मिथुन राशि और मिथुन तारामंडल। यह बारह राशियां हैं –

मेष राशि
वृष राशि
मिथुन राशि
कर्क राशि
सिंह राशि
कन्या राशि
तुला राशि
वॄश्चिक राशि
धनु राशि
मकर राशि
कुम्भ राशि
मीन राशि

इन बारह तारा समूह ज्योतिष के हिसाब से महत्वपूर्ण हैं। यदि पृथ्वी, सूरज के केन्द्र और पृथ्वी की परिक्रमा के तल को चारो तरफ ब्रम्हाण्ड में फैलायें, तो यह ब्रम्हाण्ड में एक तरह की पेटी सी बना लेगा। इस पेटी को हम १२ बराबर भागों में बांटें तो हम देखेंगे कि इन १२ भागों में कोई न कोई तारा समूह आता है। हमारी पृथ्वी और ग्रह, सूरज के चारों तरफ घूमते हैं या इसको इस तरह से कहें कि सूरज और सारे ग्रह पृथ्वी के सापेक्ष इन १२ तारा समूहों से गुजरते हैं। यह किसी अन्य तारा समूह के साथ नहीं होता है इसलिये यह १२ महत्वपूर्ण हो गये हैं। इस तारा समूह को हमारे पूर्वजों ने कोई न कोई आकृति दे दी और इन्हे राशियां कहा जाने लगा।

यदि आप किसी आखबार या टीवी पर राशिचक्र को देखें या सुने तो पायेंगें कि वे सब मेष से शुरू होते हैं, यह अप्रैल-मई का समय है। यह विषुव अयन (precession of equinoxes) के कारण है।

क्या है राशि? किस राशि से कैसे जानें भविष्य-

जिस प्रकार भूमि को अनेक भागों में विभक्त कर भूगोल की शिक्षा सुगमता से दी जाती है, उसी प्रकार खगोल को भी 360 कल्पित अंशों में विभाजित किया गया है। राशि वास्तव में आकाशस्थ ग्रहों की नक्षत्रावली की एक विशेष आकृति व उपस्थिति का नाम है। आकाश में न तो कोई बिच्छू है और न कोई शेर, पहचानने की सुविधा के लिए तारा समूहों की आकृति की समता को ध्यान में रखकर महर्षियों ने परिचित वस्तुओं के आधार पर राशियों का नामकरण किया है।

चन्द्र राशि
इस राशिवली को ठीक से पहचानने के लिए समस्त आकाश-मण्डल की दूरी को 27 भागों में विभक्त कर प्रत्येक भाग का नाम एक-एक नक्षत्र रखा। सूक्ष्मता से समझने के लिए प्रत्येक नक्षत्र के चार भाग किए, जो चरण कहलाते हैं। चन्द्रमा प्रत्येक राशि में तथा दो दिन संचरण करता है। उसके बाद वह अलग राशि में पहुँच जाता है। भारतीय मत से इसी राशि को प्रधानता दी जाती है। अर्थात, चन्द्र जिस राशि में विराजित हो उसे ही जातक की राशि माना जाता है।

सूर्य राशि
वर्तमान समय में राशिफल से संबंधित अधिकांश पुस्तकें पाश्चात्य ज्योतिष के आधार पर सूर्य, राशि को प्रधानता देते हुए प्रकाशित की जाती हैं, जिस प्रकार भारतीय ज्योतिषी चन्द्र राशि को ही जातक की जन्म राशि मानते हैं और उसे प्रमुख महत्व देते हैं, उसी प्रकार पाश्चात्य ज्योतिर्विद जातक की सूर्यराशि को अधिक महत्व देते हैं।

loading...

Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *