HomeFacts

Nokia Kis Desh ki Company Hai : नोकिया कंपनी का मालिक कौन है?

Like Tweet Pin it Share Share Email

नोकिया कंपनी का मालिक कौन है? Nokia Kis Desh ki Company Hai

नोकिया कार्पोरेशन, फिनलैंड की बहुराष्ट्रीय संचार कंपनी है। इसका मुख्यालय फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी के पड़ोसी शहर कैलानिएमी (Kailaniemi), एस्प्रो में स्थित है। नोकिया मुख्यत: वायरलेस (बेतार) और वायर्ड (तार युक्त) दूरसंचार (टेलीकम्युनिकेशन) पर कार्य करती है। नोकिया में लगभग ११२,२६२ कर्मचारी, १२० अलग-अलग देशों में कार्य करतें हैं | इसका व्यापार १५० विभिन्न देशों में फैला हुआ है, इसकी वैश्विक वार्षिक राजस्व में बिक्री लगभग ५१.१ बिलयन यूरो और परिचालन लाभ लगभग ८.० बिलयन यूरो २००७ में दर्ज की गयी।  नोकिया का वैश्विक डिवाइस बाज़ार में हिस्सा २००८  में ३८% है जबकि ये प्रतिशत २००७ में ३९% था। 

नोकिया दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी है| नोकिया बाज़ार के लगभग सभी खंड (सेगमेंट) और प्रोटोकॉल, सी.डी.एम.ए. (CDMA), जी.एस.एम. (GSM) और डब्ल्यू-सी.डी.एम.ए. (W-CDMA) को मिलाकर, अपने उत्पादों का निर्माण करती है| नोकिया की सहायक कंपनी नोकिया सिमंस नेटवर्क नेटवर्क उपस्कर, समाधान व सेवाओं पर कार्य करती है। इसके हार्डवेयर को अन्य सभी मोबाइल फोन की अपेक्षा अधिक मजबूत माना जाता है |

नोकिया कंपनी की स्थापना कब हुई?

नोकिया की स्थापना सन् १८६५ को दक्षिण-पश्चिमी फिनलैंड के ताम्पेरे शहर के तम्मेर्कोसकी रैपिड्स के तट पर फ्रेडरिक इदेस्तम के द्बारा एक लकड़ी-लुगदी मिल के रूप में हुई। यह कंपनी बाद में नोकिंविरता नदी के पास टाऊन ऑफ़ नोकिया में स्थानांतरित हो गयी। “नोकिया” नाम इसी नदी के नाम पर पड़ा है।

फिनिक्स रबड़ वर्क्स, जिसकी स्थापना बीसवी सदी के आरम्भ मनी हुई, सबसे पहले नोकिया ब्रांड का इस्तेमाल किया|नोकिया ने १९६० के दशक के बाद से व्यापारिक और सैन्य मोबाइल रेडियो संचार प्रौद्योगिकी का निर्माण करना प्रारम्भ कर दिया। नोकिया ने १९७१ में सलोरा के साथ मिलकर फोन का निर्माण किया। नोकिया १४ सालो से विश्व की सबसे बड़ी मोबाइल निर्माता थी पर २७ अप्रैल को सेमसंग ने नोकिया की स्थति गिरा दी और स्वयं पहले स्थान पर आ गयी।

Nokia company ने शुरुआत में Tv बनाने की company के रूप में पहचान बना ली थी जो कि बहुत ही बड़े पैमाने पर Tv का कारोबार कर रही थी। इसके बाद Nokia ने मोबिरा telephone conpany को खरीद लिया जिसके बाद 1982 में Nokiya ने अपना पहला phone बाजार में उतारा था।

इस phone को मोबिरा सीनेटर के नाम से launch किया गया था। इसके बाद company ने बढ़ते व्यापार के साथ सन 1987 में एक नया phone launch किया जो कि portable mobile phone था। सिटीमेन के बाद Nokia ने साल 1990 में Nokia Company ने अपना GSM नेटवर्क बनाया। यह GSM नेटवर्क सिमल्स company के साथ बनाया गया था।

GSM network सुविधा के बाद Nokia company की पहचान बहुत ही तेजी से बढ़ी इसके साथ ही Nokia mobiles का व्यापार भी बहुराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा। सन 1992 में  GSM सुविधा के उपलब्ध कराने वाला सबसे पहला मोबाइल रहा Nokia 1011 इतना अधिक पसन्द किया गया कि इसका व्यापार उस समय के अन्य mobiles के मुकाबले तेजी से आसमान छू रहा था।

इसके अलावा company ने सन 2003 में अपना एक अन्य mobile, Nokia 1100 launch किया जिसे सबसे ज्यादा पसंद किया गया।  Nokia 1100 के बाद इस company के mobiles को अधिक पसंद किया जाने लगा। बाजार में आये अन्य Mobile के अलावा Nokia के mobile लोगो के बीच विश्वास का केंद्र बने रहे। इसके बाद Samsung एवं अन्य कंपनियों के आने के बाद यह company loss में चली गयी।

loading...

Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *