HomeEssay

Quotes in Hindi : सुविचार हिंदी मे & Suvichar in Hindi

Like Tweet Pin it Share Share Email

Hindi Quotes, Suvichar Hindi me, सुविचार इन हिंदी

लाखो किलोमीटर की यात्रा एक कदम से ही शुरू होती है।

साख बनाने में बीस साल लगते हैं और उसे गंवाने में बस पांच मिनट, अगर आप इस बारे में सोचेंगे तो आप चीजें अलग तरह से करेंगे।

कभी मत सोचिये कि आत्मा के लिए कुछ असंभव है, ऐसा सोचना सबसे बड़ा विधर्म है, अगर कोई पाप है, तो वो यही है; ये कहना कि तुम निर्बल हो या अन्य निर्बल हैं।

अगर धन दूसरों की भलाई करने में मदद करे, तो इसका कुछ मूल्य है, अन्यथा, ये सिर्फ बुराई का एक ढेर है, और इससे जितना जल्दी छुटकारा मिल जाये उतना बेहतर है।

एक शब्द में, यह आदर्श है कि तुम परमात्मा हो।

उस व्यक्ति ने अमरत्त्व प्राप्त कर लिया है, जो किसी सांसारिक वस्तु से व्याकुल नहीं होता।

एक शब्द में, यह आदर्श है कि तुम परमात्मा हो।

उस व्यक्ति ने अमरत्त्व प्राप्त कर लिया है, जो किसी सांसारिक वस्तु से व्याकुल नहीं होता।

मैं ७ फुट के अवरोध को पार करने की नहीं सोचता: मैं १ फुट का अवरोध ढूंढता हूँ जिसे मैं पार कर सकूँ।

गलतियां हमेशा क्षमा की जा सकती हैं, यदि आपके पास उन्हें स्वीकारने का साहस हो।

जितना एक मूर्ख वयक्ति किसी बुद्धिमानी भरे उत्तर से नहीं सीख सकता उससे अधिक एक बुद्धिमान एक मूर्खतापूर्ण प्रश्न से सीख सकता है।

जैसा आप सोचते हैं, वैसा आप बन जायेंगे।

जल्दी गुस्सा करना जल्द ही आपको मूर्ख साबित कर देगा।

खुश रहो लेकिन कभी संतुष्ट मत रहो।

इस बात को व्यक्त मत होने दीजिये कि आपने क्या करने के लिए सोचा है, बुद्धिमानी से इसे रहस्य बनाये रखिये और इस काम को करने के लिए दृढ रहिये।

शिक्षा सबसे अच्छी मित्र है। एक शिक्षित व्यक्ति हर जगह सम्मान पता है, शिक्षा सौंदर्य और यौवन को परास्त कर देती है।

कोई व्यक्ति अपने कार्यों से महान होता है, अपने जन्म से नहीं।

मैं कभी शेयर बाज़ार से पैसे बनाने की कोशिश नहीं करता, मैं इस धारणा के साथ शेयर खरीदता हूँ कि बाज़ार अगले दिन बंद हो जायेगा और पाच साल तक नहीं खुलेगा।

जैसे शरारती बच्चों के लिए मक्खियाँ होती हैं, वैसे ही देवताओं के लिए हम होते हैं; वो अपने मनोरंजन के लिए हमें मारते हैं।

जब वो बहादुर था मैंने उसका सम्मान किया, पर जब वो महत्त्वाकांक्षी हुआ तो मैंने उसे मार दिया।

ये हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी स्वतंत्रता का मोल अपने खून से चुकाएं, हमें अपने बलिदान और परिश्रम से जो आज़ादी मिले, हमारे अन्दर उसकी रक्षा करने की ताकत होनी चाहिए।

आज हमारे अन्दर बस एक ही इच्छा होनी चाहिए, मरने की इच्छा ताकि भारत जी सके! एक शहीद की मौत मरने की इच्छा ताकि स्वतंत्रता का मार्ग शहीदों के खून से प्रशश्त हो सके।

ये मायने नहीं रखता की आप दुनिया में कैसे आये, ये मायने रखता है की आप यहाँ हैं।

बहुत सारे लोग आपके साथ शानदार गाड़ियों में घूमना चाहते हैं, पर आप चाहते हैं की कोई ऐसा हो जो गाड़ी खराब हो जाने पर आपके साथ बस में जाने को तैयार रहे।

अगर आप सच देखना चाहते हैं तो ना सहमती और ना असहमति में राय रखिये।

कोई चुनाव मत करिए, जीवन को ऐसे अपनाइए जैसे वो अपनी समग्रता में है।

जब प्यार और नफरत दोनों ही ना हो तो हर चीज साफ़ और स्पष्ट हो जाती है।

जीवन ठेहराव और गति के बीच का संतुलन है।

आप जहां भी जाएं, तीन प्रतीक हैं, जिन्हे हर कोई जानता है: यीशु मसीह, पेले और कोका कोला।

अगर मैं एक दिन मर जाऊं तो मैं ख़ुशी से जाऊँगा क्योंकि मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश की। मेरे खेल ने मुझे ऐसा करने दिया क्योंकि ये दुनिया का सबसे बड़ा खेल है।

पृथ्वी पर हर एक चीज एक खेल है। एक खत्म हो जाने वाली चीज। हम सभी एक दिन मर जाते हैं। हम सभी का एक ही अंत है, नहीं ?

लक्ष्य प्राप्त करना मायने रखता है, और जो बहादुरी भरे काम और साहसिक सपने आप पूरे करना चाहते हैं उनके बारे में लिखना उन्हें पूरा करने के लिए चिंगारी का काम करेगा।

यदि आप सचमुच विश्व – स्तरीय होना चाहते हैं – जितने अच्छे हो सकते हैं होना चाहते हैं तो अंतत: ये आपकी तैयारी और अभ्यास पर निर्भर करेगा।

हमारा एक नॉर्मल होता है, जब आप अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकल जाते हैं तो जो एक समय अनजाना और भयभीत करने वाला था अब आपका न्यू नॉर्मल बन जाता है।

आप जो कुछ भी देखते हैं उसका संग्रह हूँ मैं।

मैं डगमगाता या हिलता नहीं हूँ।

यदि कोई अपना पूरा समय मुझमें लगाता है और मेरी शरण में आता है तो उसे अपने शरीर या आत्मा के लिए कोई भय नहीं होना चाहिए।

डीजाइन सिर्फ यह नहीं है कि चीज कैसी दिखती या मह्शूश होती है, डिजाइन यह है कि चीज काम कैसे करती है।

जब आप समुद्री डांकू बन सकते है तो फिर नौसेना में जाने कि क्या ज़रुरत है?

कामयाबी और नाकामयाबी दोनों ज़िन्दगी के हिस्से है, दोनों ही स्थायी नहीं हैं।

मैं अपने बच्चों को नहीं सिखाता की हिन्दू क्या है मुस्लिम क्या है।

मैं वास्तव में यकीन करता हूँ कि मेरा काम ये सुनिश्चित करना है की लोग हंसें।

मैं झूठ बोल सकता हूँ कि मेरी बीवी मेरे लिए खाना बनाती है, लेकिन ऐसा नहीं है। मेरी बीवी ने कभी खाना बनाना नहीं सीखा लेकिन उसके पास घर पे बहुत अच्छे कुक्स हैं।

विपरीत परस्थितियों में कुछ लोग टूट जाते हैं, तो कुछ लोग लोग रिकॉर्ड तोड़ते हैं।

अगर आप सोचते हैं कि आप कर सकते हैं – तो आप कर सकते हैं। अगर आप सोचते हैं कि आप नहीं कर सकते हैं – तो आप नहीं कर सकते हैं। और किसी भी तरह से। आप सही हैं।

क्रोध से भ्रम पैदा होता है, भ्रम से बुद्धि व्यग्र होती है, जब बुद्धि व्यग्र होती है तब तर्क नष्ट हो जाता है, जब तर्क नष्ट होता है तब व्यक्ति का पतन हो जाता है।

मन की गतिविधियों, होश, श्वास, और भावनाओं के माध्यम से भगवान की शक्ति सदा तुम्हारे साथ है; और लगातार तुम्हे बस एक साधन की तरह प्रयोग कर के सभी कार्य कर रही है।

ज्ञानी व्यक्ति ज्ञान और कर्म को एक रूप में देखता है, वही सही मायने में देखता है।

जो मन को नियंत्रित नहीं करते उनके लिए वह शत्रु के समान कार्य करता है।

अंग्रेजी आवश्यक है क्योंकि वर्तमान में विज्ञान के मूल काम अंग्रेजी में हैं। मेरा विश्वास है कि अगले दो दशक में विज्ञान के मूल काम हमारी भाषाओँ में आने शुरू हो जायेंगे, तब हम जापानियों की तरह आगे बढ़ सकेंगे।

भगवान, हमारे निर्माता ने हमारे मष्तिष्क और व्यक्तित्व में असीमित शक्तियां और क्षमताएं दी हैं। इश्वर की प्रार्थना हमें इन शक्तियों को विकसित करने में मदद करती है।

मैं जो भी हूँ, या होने की आशा करता हूँ, उसका श्रेय मेरी माँ को जाता है।

शत्रुओं को मित्र बना कर क्या मै उन्हें नष्ट नहीं कर रहा ?

एक मेज, एक कुर्सी, एक कटोरा फल और एक वायलन; भला खुश रहने के लिए और क्या चाहिए?

इन्सान को यह देखना चाहिए कि क्या है। यह नहीं कि उसके अनुसार क्या होना चाहिए।

जिस व्यक्ति ने कभी गलती नहीं कि उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की।

जीवन लम्बा होने की बजाये महान होना चाहिए।

मनुष्य नश्वर है। उसी तरह विचार भी नश्वर हैं। एक विचार को प्रचार-प्रसार की ज़रुरत होती है। जैसे कि एक पौधे को पानी की। नहीं तो दोनों मुरझा कर मर जाते हैं।

आपके सबसे असंतुष्ट कस्टमर आपके सीखने का सबसे बड़ा श्रोत हैं।

सफलता की ख़ुशी मानना अच्छा है। पर उससे ज़रूरी है अपनी असफलता से सीख लेना।

ज़िन्दगी करीब से देखने में एक त्रासदी है। लेकिन दूर से देखने पर एक कॉमेडी।

यदि आप दूसरों की मदद कर सकते हैं, तो अवश्य करें; यदि नहीं कर सकते हैं तो कम से कम उन्हें नुकसान नही पहुचाइए।

किसी कारण वश खुश होना एक दूसरे तरह का दुःख है क्योंकि कारण कभी भी हमसे छीना जा सकता है।

ना मैं एक बच्चा हूँ, ना एक नवयुवक, ना ही मैं पौराणिक हूँ, ना ही किसी जाति का हूँ।

आप बंद मुट्ठी से हाथ नहीं मिला सकते।

मैं तुम्हे एक नया आदेश देता हूँ: एक दूसरे से प्रेम करो। जैसे मैंने तुमसे प्रेम किया है, तुम एक दूसरे से प्रेम करो।

मेरे लिए दरवाजे खोलो, जैसे मैंने खुद को तुम्हारे लिए खोला है।

हमारी ताकत और स्थिरता के लिए हमारे सामने जो ज़रूरी काम हैं उनमे लोगों में एकता और एकजुटता स्थापित करने से बढ़ कर कोई काम नहीं है।

अतीत पे ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में मत सोचो, अपने मन को वर्तमान क्षण पे केन्द्रित करो।

स्वस्थ्य सबसे बड़ा उपहार है, संतोष सबसे बड़ा धन है, वफ़ादारी सबसे बड़ा सम्बन्ध है।

बिना सेहत के जीवन जीवन नहीं है; बस पीड़ा की एक स्थिति है- मौत की छवि है।

पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वो आप पर हँसेंगे, फिर वो आप से लड़ेंगे, और तब आप जीत जायेंगे।

आप आज जो करते हैं उसपर भविष्य निर्भर करता है।

हार मत मानो, हमेशा अगला मौका ज़रूर आता है।

जो तुम बोते हो वो तुम काटोगे जो मैं बोती हूँ वो मैं काटूंगी।

ज़िन्दगी इसे जीने वाले को प्यार करती है।

ज़िन्दगी को प्यार करने और उसके लिए लालची होने के बीच एक बहुत बारीक रेखा है।

यदि आप सौ लोगो को नहीं खिला सकते तो एक को ही खिलाइए।

जहाँ जाइये प्यार फैलाइए। जो भी आपके पास आये वह और खुश होकर लौटे।

कोई व्यक्ति सिर्फ चाह कर नास्तिक नहीं बन सकता।

एक सच्चा आदमी किसी से नफरत नहीं करता।

समुद्र शांत हो तो कोई भी जहाज चला सकता है।

बिना जोखिम कुछ नहीं मिलता। और जोखिम वही उठाते हैं जो साहसी होते हैं।

अकेले हम कितना कम हासिल कर सकते हैं, साथ में कितना ज्यादा।

दुनिया की सबसे खूबसूरत चीजें ना ही देखी जा सकती हैं और ना ही छुई, उन्हें बस दिल से महसूस किया जा सकता है।

तितली की तरह उड़ो, मधुमक्खी की तरह काटो।

जिस व्यक्ति के पास कल्पना नहीं है उसके पास पंख नहीं हैं।

कोई भी सुझाव, योजना, या उद्देश्य मन में विचार को बार-बार दोहरा कर बैठाया जा सकता है।

बड़ा वेतन और छोटी जिम्मेदारी शायद ही कभी एक साथ पाए जाते हैं।

इंतज़ार मत करिए। सही समय कभी नहीं आता।

loading...

Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *