Haunted Places in India in Hindi: भारत के 5 शापित स्थान, जहां जाना मौत को दावत देने के बराबर हैं
कहते हैं दुनिया रहस्यों से भरी हुई है और समय-समय पर रहस्यों से पर्दे हटते रहे हैं। लेकिन कुछ रहस्य ऐसे हैं जिनसे पर्दा हटाने की जितनी बार कोशिश हुई रहस्य और भी गहरा होता चला गया है। ऐसे ही कई रहस्यों को छुपाए हुए हैं भारत के कुछ महल, खंडहर, मंदिर, और किले। कहते हैं कई लोग इन स्थानों के रहस्यों को जानने के लिए जान की बाजी भी लगाई और अपनी जान भी गंवाई लेकिन राज अब भी बरकरार है क्योंकि ये जगहें हैं शापित।
शापित जगह | डरावनी जगह | भारत की भूतिया जगह | भारत के भूतहा स्थान –
ये है राजस्थान के बारमेर जिले में स्थित किराडू मंदिर। आज भी लोग बताते हैं कि शाम ढ़लने के बाद कोई भी यहां नहीं ठहरता।
राजस्थान में किराडू मंदिर के अलावा एक किला है जिसे शापित माना जाता है। इस किले के बाहर भारतीय पुरातत्व विभाग की ओर से चेतावनी लगाई गई है कि रात के समय किले में प्रवेश वर्जित है। यह बदनाम किला है भानगढ़ का किला। कहते हैं इस किले को एक तांत्रिक का शाप है।
जैसलमेर से करीब 18 किलोमीटर दूर स्थित है कुलधारा गांव। करीब 200 सालों से विरान इस गांव को शापित माना जाता है।
झारखंड की राजधानी रांची से 18 किलोमीटर की दूरी पर पिठौरिया गांव में राजा जगतपाल सिंह का किला है। इस किले को शापित माना जाता है।
यह है बाजीराव मस्तानी का किला जिसे शनिवार बाडा के नाम से जाना जाता है। कहते इस किले में पेशवा नारायण राव को सुमेर सिंह ने दौरा दौरा कर मारा था। मरते समय नारायण राव चिल्ला रहे थे राघोवा मुझे बचा लो। कहते हैं आज भी इस शापित किले से ऐसी आवाजें आती हैं।
इस ब्लॉग के निर्माता हिमांशु सक्सैना हैं जो बुलन्दशहर जिले के निवासी हैं | इन्हें अपनी मातृ भाषा हिन्दी से काफी प्रेम है इसलिये इन्हे हिन्दी में लिखने का शोक भी है | लोगो के दिमाग में आज भी यही बात जुबान पर रहती है कि जो कुछ भी है वो इंग्लिश से है, इस बात को गलत साबित करने के उद्देश्य से ही इन्होने इस ब्लॉग का निर्माण किया है |
अगर आप भी हमारे इस ब्लॉग पर अपना पोस्ट लिखना चाहते है तो आप इस लिंक =>https://hindimedunia.com/guest-post/ पर जाकर अपनी सामग्री हमे भेज सकते है | हम लोग आपका नाम के साथ आपका लिखा हुआ ब्लॉग भी पोस्ट करेंगे |
We are accepting paid Sponsorship & paid Guest posts.
Contact Us लिंक =>https://hindimedunia.com/contact-us/ पर क्लिक करके हमसे direct contact कर सकते है |
अगर आपको Hindimedunia की पोस्ट अच्छी लगे तो अपने दोस्तों को भी जरूर शेयर करें |
धन्यवाद!!!