HomeEssay

Chemistry in Hindi Meaning : रसायन विज्ञान किसे कहते है? रसायन विज्ञान के जनक

Like Tweet Pin it Share Share Email

What is Chemistry Meaning in Hindi? रसायन विज्ञान के जनक कौन है, परिभाषा हिंदी में

रसायनशास्त्र, विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत पदार्थों के संघटन, संरचना, गुणों और रासायनिक प्रतिक्रिया के दौरान इनमें हुए परिवर्तनों का अध्ययन किया जाता है। इसका शाब्दिक विन्यास रस + आयन है जिसका शाब्दिक अर्थ रसों (द्रवों) का अध्ययन है। यह एक भौतिक विज्ञान है जिसमें पदार्थों के परमाणुओं, अणुओं, क्रिस्टलों (रवों) और रासायनिक प्रक्रिया के दौरान मुक्त हुए या प्रयुक्त हुए ऊर्जा का अध्ययन किया जाता है।

संक्षेप में रसायन विज्ञान रासायनिक पदार्थों का वैज्ञानिक अध्ययन है। पदार्थों का संघटन परमाणु या उप-परमाण्विक कणों जैसे इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन और न्यूट्रॉन से हुआ है। रसायन विज्ञान को केंद्रीय विज्ञान या आधारभूत विज्ञान भी कहा जाता है क्योंकि यह दूसरे विज्ञानों जैसे, खगोलविज्ञान, भौतिकी, पदार्थ विज्ञान, जीवविज्ञान और भूविज्ञान को जोड़ता है।

केमिस्ट्री शब्द की उत्पत्ति

केमिस्ट्री शब्द की उत्पत्ति देखा आजाये तो मिस्र के पुराने नाम नाम कीमिया से हुई है. इस शब्द का अर्थ होता है- कालारंग. आपको ये भी जरूर जान लेना चाहिए की लेवासिए (Antoine Lavoisier) को रसायन विज्ञान का जनक कहा जाता है |

रसायन विज्ञान की शाखाएं

अकार्बनिक रसायन: इसमें कार्बनिक यौगिकों को छोड़कर शेष सभी तत्त्वों और उनके यौगिकों के बनाने की विधि, गुण-धर्म, उपयोग एवं संघटन का अध्ययन किया जाता है।

कार्बनिक रसायन: इसमें कार्बन व उसके यौगिकों का अध्ययन किया जाता है।

भौतिक रसायन : इसमें भौतिक अभिक्रियाओं के नियमों तथा सिद्धांतों का अध्ययन किया जाता है।
विश्लेषणात्मक रसायन : इसमें पदाथों की पहचान तथा उनकी मात्रा निर्धारित करने का अध्ययन किया जाता है।
औद्योगिक रसायन : इसमें पदार्थों का व्यापारिक मात्रा में निर्माण करने वाले उद्योगों से सम्बन्धित नियमों, अभिक्रियाओं, विधियों आदि का अध्ययन किया जाता है।
जीव रसायन : इसमें जीवधारियों में होने वाली रासायनिक अभिक्रियाओं तथा प्राणियों तथा वनस्पतियों से प्राप्त पदाथों का अध्ययन किया जाता है।
कृषि रसायन : इसमें कृषि से सम्बन्धित रसायनों का अध्ययन होता है।
औषधि रसायन : इसमें प्राणियों के प्रयोग में आने वाली औषधियों, उनके संघटन व बनाने की विधियों का अध्ययन किया जाता है।
नाभिकीय रसायन : इसमें नाभिकीय क्रियाओं, रेडियो एक्टिव तत्व तथा इनके अनुप्रयोगों का अध्ययन होता है।

केमिस्ट्री का महत्व – Importance of chemistry in Hindi

केमिस्ट्री एक ऐसा विषय है जिसे हर कोई पसंद नहीं करता. कुछ ही लोग होते हैं जो इसके लिए जुनूनी होते हैं और दिल लगाकर पढ़ाई करते हैं.

वही बाद में जाकर केमिस्ट बनते हैं. हमें बोरिंग लगता है इसका मतलब यह नहीं कि यह बोरिंग की सब्जेक्ट है.

इसका महत्व का पता इसी बात से लगा सकते हैं हम जो खाना खाते हैं वह हमें ताकत देती है लेकिन इसके बीच में क्या काम होता है और खाना हमें किस तरह से ताकत देता है, जब तबीयत खराब होती है तो किस तरह दवाई लेने से हमारा शरीर तुरंत ठीक हो जाता है.

जब हमारे शरीर का कोई हिस्सा जख्मी हो जाता है तो उसे दवाइयों से किस तरह से ठीक किया जाता है.

तो इस तरह की कई बातें हैं जो केमिस्ट्री हमें बताता है कि कितना महत्वपूर्ण. इसीलिए एक बोरिंग सब्जेक्ट पढ़ाई के लिए हो सकता है लेकिन जिंदगी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है.

तो चलिए जानते हैं की केमिस्ट्री का क्या महत्व है और किस तरह से हमारे जिंदगी के अनेक पहलुओं में शामिल रह कर हमारे जिंदगी के परेशानियां खत्म करता हमारी जिंदगी को आसान बनाता है.

Cooking:

केमिस्ट्री हमें बताता है कि खाना बनाते समय भोजन कैसे बदलता है वह कैसे घूमता है, भोजन को कैसे प्रिजर्व किया जाता है, आपका शरीर आपके द्वारा खाए जाने वाले भोजन का उपयोग कैसे करता है, और खाना बनाते वक्त जो मसाला डालते हो खाने के साथ में कैसे मिलते हैं और खाने का स्वाद बदल देते हैं.

Cleaning:

केमिस्ट्री के महत्व का एक हिस्सा यह बताता है कि सफाई कैसे काम करती है. विज्ञान का उपयोग ये तय करने में मदद करने के लिए करते हैं खाने की डिशेस, कपड़े धोने के लिए सबसे अच्छा क्या है.

जब आप ब्लीच और कीटाणु नाशक का इस्तेमाल करते हैं यहां तक की पानी का उपयोग करते हैं तो आप केमिस्ट्री का उपयोग करते हैं. वह कैसे काम करता है यही रसायन विज्ञान है.

Medicine:

आपको बुनियादी रसायन विज्ञान को समझने की आवश्यकता है ताकि आप समझ सके कि विटामिन, सप्लीमेंट्स, और दवाइयां आपकी मदद या नुकसान कैसे कर सकते हैं. रसायन विज्ञान के महत्व का एक हिस्सा नए मेडिकल ट्रीटमेंट और दवाओं के विकास और रिसर्च में निर्भर करता है.

Environmental Issues:

रसायन विज्ञान एनवायरमेंटल इश्यूज का ह्रदय है. क्या एक रसायन एक न्यूट्रिएंट्स के साथ मिलकर रासायनिक प्रदूषक बना सकता है. आप पर्यावरण को कैसे साफ कर सकते हैं. पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना आप किन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

हम सभी केमिस्ट हैं क्योंकि हम हर रोज केमिकल्स का इस्तेमाल करते हैं. हमें पता भी नहीं होता है और हम हर रोज कई तरह के केमिकल रिएक्शन खुद करते हैं. केमिस्ट्री में बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम जो भी करते हैं वह सब केमिस्ट्री है |

loading...

Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *