HomeEssay

Hello Meaning in Hindi : हेलो का मतलब & अर्थ इन हिंदी

Like Tweet Pin it Share Share Email

हेलो का मतलब क्या होता है? Hello Meaning in Hindi

हम दिन में कई बार Hello शब्द का प्रयोग करते हैं! जब भी हमें किसी से मिलना हो या किसी को बुलाना हो तो हम सामान्य तौर पर Hello कहते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं Hello शब्द की उत्पत्ति कैसे हुई!

कई लोगों के मन में यह सवाल भी आते हैं की आखिर Hello का Hindi में मतलब यानी Hello meaning in Hindi क्या है, और इसका प्रयोग कैसे किया जाने लगा? आप में से भी कई लोगों के मन में भी यह सवाल आता होगा कि आखिर Hello Meaning in Hindi यानी Hello ka Matlab Hindi Me क्या होता है तो चलिए इसके बारे थोड़ा विस्तार से जानते हैं।

Oxford English Dictionary के अनुसार, हेलो, हॉलो शब्द में से बना है, जो ओल्ड हाई जर्मन से आया है

Oxford English शब्दकोश का कहना है कि यह थॉमस एडिसन था जिन्होंने हैलो को आम उपयोग में लाया। उन्होंने फोन पर बात करने से पहले शुरुआत में “हैलो” कहने के लिए लोगो को आग्रह किया था।

हेलो का हिंदी अर्थ क्या होता है? “What is Hello Meaning in Hindi”

हिंदी शब्दकोष के अनुसार Hello (हेलो) शब्द का अर्थ होता है, नमस्कारनमस्ते, सलाम, सुनिए, वगैरह।

Hello (हेलो) शब्द का सीधा अर्थ होता है, नमस्ते या अभिवादन। जैसे हम हिंदी में नमस्कार बोलकर कुछ भी शुरुआत करतें वैसे ही अंग्रेजी में Hello (हेलो) शब्द बोला जाता है। यह 1826 से लिखित रूप में सत्यापित है।

ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी के अनुसार हैलो शब्द पुराने जर्मन शब्द हाला, होला से बना है, जिसका इस्तेमाल नाविक करते थे। यह शब्द पुराने फ्रांसीसी या जर्मन शब्द ‘होला’ से निकला है। इसका मतलब होता है ‘कैसे हो’ यानी, हाल कैसा है जनाब का? इंग्लिश पोएट चॉसर के ज़माने में यानी 1300 के बाद यह शब्द हालो (Hallow)बन चुका था।

Hello शब्द का इतिहास – “Hello Word History In Hindi”

ऑक्सफ़ोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी के अनुसार Hello शब्द Hollo का ही एक परिवर्तित रूप है, जोकि जर्मन भाषा से लिया गया है। सभी लोगो के अपने अपने मत है। लेकिन अक्सर इसका श्रेय थॉमस एडिसन को ही दिया जाता है कि उन्होंने Hello शब्द को बहुत ही सुन्दर ढंग से लोगो के मध्य पहुचाया।

Hello शब्द प्रयोग आज से लगभग 150 वर्ष पहले से किया जा रहा है। लेकिन आप यह जानकर आश्चर्य चकित होंगे की पहले हेल्लो शब्द का प्रयोग अभिवादन के लिए नही बल्कि आश्चर्य की अभिव्यक्ति के लिए किया जाता था। अभिवादन के रूप में Hello का व्यापक उपयोग थॉमस ने सुरु किया था। कुछ समय बाद ग्राहम बेल ने टेलीफ़ोन का अविष्कार किया और फिर उसके बाद लोगो को अपनी बाद शुरुआत करने के लिए एक ऐसा शब्द मिला जिसे “Hello” कहते है।

नमस्ते या नमस्कार मुख्यतः हिन्दुओं और भारतीयों द्वारा एक दूसरे से मिलने पर अभिवादन और विनम्रता प्रदर्शित करने हेतु प्रयुक्त शब्द है। इस भाव का अर्थ है कि सभी मनुष्यों के हृदय में एक दैवीय चेतना और प्रकाश है जो अनाहत चक्र (हृदय चक्र) में स्थित है। यह शब्द संस्कृत के नमस शब्द से निकला है। इस भावमुद्रा का अर्थ है एक आत्मा का दूसरी आत्मा से आभार प्रकट करना। दैनन्दिन जीवन में नमस्ते शब्द का प्रयोग किसी से मिलने हैं या विदा लेते समय शुभकामनाएं प्रदर्शित करने या अभिवादन करने हेतु किया जाता है। नमस्ते के अतिरिक्त नमस्कार और प्रणाम शब्द का प्रयोग करते हैं।

Hello शब्द का प्रयोग – Use Of The Word Hello in Hindi

किसी भी व्यक्ति से बात करने के लिए हम उसे सबसे पहले Hello जरूर कहते हैं यह सबसे ज्यादा बोला जाने वाला शब्द है और काफी प्रसिद्ध शब्द है।
जब भी हम किसी व्यक्ति से मिलते हैं तो Hello शब्द का प्रयोग करते हैं Hello शब्द का प्रयोग हम किसी भी व्यक्ति के साथ, किसी भी व्यक्ति को पुकारने में या किसी भी परिस्थिति में कर सकते हैं।

एक प्रकार से यह शब्द हमारे दिमाग में पूरी तरह से बस चुका है इसका सबसे ज्यादा प्रयोग हम फोन पर बात करने के लिए करते हैं जब भी किसी का Call आता है या हम किसी को Call करते हैं तो सबसे पहले Hello जरूर कहते हैं।

हेलो का आविष्कार किसने किया?

ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी के अनुसार हैलो शब्द पुराने जर्मन शब्द हाला, होला से बना है, जिसका इस्तेमाल नाविक करते थे। यह शब्द पुराने फ्रांसीसी या जर्मन शब्द ‘होला’ से निकला है। इसका मतलब होता है ‘कैसे हो’ यानी, हाल कैसा है जनाब का? इंग्लिश पोएट चॉसर के ज़माने में यानी 1300 के बाद यह शब्द हालो (Hallow)बन चुका था। लेकिन इसके 200 साल बाद यह शब्द Halloo बन गया। फिर यह शिकारियों और मल्लाहों के इस्तेमाल से कुछ और बदला और Hallloa, Hallooa, Hollo बना।

पहले बना ‘आर यू देयर’

अब अगर फोन पर हैलो शब्द बोलने की पीछे का लॉजिक देखा जाए तो, जब टेलीफोन का आविष्कार हुआ उस समय लोग फोन पर पूछा करते थे ‘आर यू देयर?’(Are you there)? तब उन्हें यह विश्वास नहीं था कि उनकी आवाज़ दूसरी ओर पहुंच रही है। लेकिन अमेरिकी आविष्कारक टॉमस एडीसन को इतना लंबा वाक्य पसंद नहीं था। उन्होंने जब पहली बार फ़ोन किया तो उन्हें य़कीन था कि दूसरी ओर उनकी आवाज़ पहुंच रही है। उन्होंने कहा, हलो।

ग्राहम बेल ने कहा था ‘हाय’

1876 को अलेक्जेंडर ग्राहम बेल के टेलीफोन आविष्कार को पेटेंट मिला। वे शुरू में टेलीफोन पर बात शुरू करने के लिए नाविकों के शब्द ‘हाय’ का इस्तेमाल करते थे। लेकिन सन 1877 में थॉमस एडीसन ने पिट्सबर्ग की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट एंड प्रिंटिंग टेलीग्राफ कम्पनी के अध्यक्ष टीबीए स्मिथ को लिखा कि टेलीफोन पर स्वागत शब्द के रूप में हैलो का इस्तेमाल करना चाहिए। उनकी सलाह को अंततः सभी ने मान लिया। उन दिनों टेलीफोन एक्सचेंज में काम करने वाली ऑपरेटरों को ‘हैलो गर्ल्स’ कहा जाता था।

loading...

Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *