शब्दकोश क्या है? परिभाषा, उपयोगिता – Shabdkosh in Meaning Hindi
शब्दकोश (अन्य वर्तनी:शब्दकोष एक बडी सूची या ऐसा ग्रंथ जिसमें शब्दों की वर्तनी, उनकी व्युत्पत्ति, व्याकरणनिर्देश, अर्थ, परिभाषा, प्रयोग और पदार्थ आदि का सन्निवेश हो। शब्दकोश एकभाषीय हो सकते हैं, द्विभाषिक हो सकते हैं या बहुभाषिक हो सकते हैं। अधिकतर शब्दकोशों में शब्दों के उच्चारण के लिये भी व्यवस्था होती है, जैसे – अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक लिपि में, देवनागरी में या आडियो संचिका के रूप में। कुछ शब्दकोशों में चित्रों का सहारा भी लिया जाता है। अलग-अलग कार्य-क्षेत्रों के लिये अलग-अलग शब्दकोश हो सकते हैं; जैसे – विज्ञान शब्दकोश, चिकित्सा शब्दकोश, विधिक (कानूनी) शब्दकोश, गणित का शब्दकोश आदि।
सभ्यता और संस्कृति के उदय से ही मानव जान गया था कि भाव के सही संप्रेषण के लिए सही अभिव्यक्ति आवश्यक है। सही अभिव्यक्ति के लिए सही शब्द का चयन आवश्यक है। सही शब्द के चयन के लिए शब्दों के संकलन आवश्यक हैं। शब्दों और भाषा के मानकीकरण की आवश्यकता समझ कर आरंभिक लिपियों के उदय से बहुत पहले ही आदमी ने शब्दों का लेखाजोखा रखना शुरू कर दिया था। इस के लिए उस ने कोश बनाना शुरू किया। कोश में शब्दों को इकट्ठा किया जाता है।
आइए जानें शब्दकोश को – What is Shabdkosh?
शब्दकोश एक खास तरह की किताब होता है। अंगरेजी में इसे डिक्शनरी कहते हैं। शब्दकोश में शब्दों को एक के बाद अकारादि क्रम से लिखा गया होता है, जैसे : अंक, अंकगणित, अंकुर, अंकुश…, या – अंग, अंगद, अंगारा… या – आग, आगत, आगम…, या – कक्ष, कक्षा, कगार…, खग, खगोल, खचखच…
हर शब्द के बाद बताया जाता है कि वह शब्द संज्ञा है या सर्वनाम या क्रिया आदि। इस जानकारी के बाद उस का अर्थ लिखा जाता है। बड़े कोशों में शब्द का अर्थ समझाने के लिए उस की परिभाषा भी होती है। कई बार यह भी बताया जाता है कि वह शब्द कैसे बना। हमारी अपनी भाषा का शब्द है या किसी और भाषा से आया है।
हर किताब को पढ़ते समय हर अनजान शब्द के अर्थ समझना बहुत जरूरी होता है। तभी किताब पढ़ने से हमें पूरा ज्ञान मिल जाएगा। मान लीजिए मां शब्द है। यह तो हम अच्छी तरह जानते हैं कि मां, क्या होती है. अम्मा, अम्मा, मम्मी, माई, माता लिखे हैं तो भी कोई मुश्किल नहीं होती। ये शब्द हम बचपन से ही जानते हैं। लेकिन कहीं जननी लिखा होगा तो हम में से कुछ को उस के मायने पता नहीं होते। तब हम जननी शब्द किसी कोश में खोजेंगे। वहां लिखा होगा- जन्म देने वाली, मां, माता।
हिंदी लोक शब्दकोश परियोजना
हिंदी लोक शब्दकोश परियोजना
परिचयः
हिंदी की सांस्कृतिक और भाषायी विरासत को संजोने और समेटने का उद्देश्य के साथ परिकल्पित ‘हिंदी लोक शब्दकोश परियोजना’ के माध्यम से हिंदी की 48 बोलियों/ उपभाषाओं/ भाषाओं (1991 की जनगणना की 1997 में प्रकाशित भाषावैज्ञानिक मानचित्रावली (लिंग्विस्टिक एटलस) के आधार पर) डिजिटल त्रिभाषी शब्दकोशों का 48 खंडों में निर्माण की योजना है। यह हिंदी की लोक शब्द संपदा के संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़ी यह महत्वपूर्ण परियोजना केंद्रीय हिंदी संस्थान के अनुसंधान एवं भाषा विभाग द्वारा संचालित है।
परियोजना के अंतर्गत शब्दकोशों के निर्माण का मुख्य उद्देश्य हिंदी की सभी बोलियों / उपभाषाओं / भाषाओं के अनगिनत शब्दों का संरक्षण है। ये सभी शब्दकोश मुद्रित रूप में प्रकाशित करने के साथ-साथ डिजिटल/ ऑनलाइन रूप में भी उपलब्ध कराने की योजना है जिसमें न केवल एक विशाल शब्द भण्डार का संरक्षण होगा, बल्कि हिंदी की सांस्कृतिक जड़ें भी संपुष्ट होंगी और देश-विदेश के हिंदी के अध्येताओं और अनुसंधाताओं के साथ-साथ हिंदी प्रेमी लाभान्वित होंगे।

हमारे ब्लॉग पर यह पोस्ट एक हिन्दी राइटिंग एक्सपर्ट्स द्वारा प्रकाशित की गयी हैं जिनका उद्देश्य हिन्दी भाषा मे ज्ञान शेयर करना हैं जिससे लोगों को सही मार्ग दर्शन हो सके |
अगर आप भी हमारे इस ब्लॉग पर अपना पोस्ट लिखना चाहते है तो आप इस लिंक =>http://hindimedunia.com/guest-post/ पर जाकर अपनी सामग्री हमे भेज सकते है | हम लोग आपका नाम और फोटो के साथ आपका लिखा हुआ ब्लॉग भी पोस्ट करेंगे |
और अगर कोई भी अपनी वेबसाइट या ब्लॉग का SEO/ Digital Marketing करवाना चाहता है, जिससे आपकी वेबसाइट पर अच्छा traffic आ सके जिससे आप भी Success पा सके तो इस लिंक =>http://hindimedunia.com/contact-us/ पर क्लिक करके हमसे direct contact कर सकते है |
अगर आपको Hindimeduniaकी पोस्ट अच्छी लगे तो अपने दोस्तों को भी जरूर शेयर करें |
धन्यवाद!!!