HomeEssay

Elephant in Hindi Essay & Information : हाथी पर निबंध

Like Tweet Pin it Share Share Email

What is the Meaning of Elephant in Hindi? Essay on Elephant in Hindi

Elephants are the largest living land mammals. The largest elephant recorded was one shot in Angola, 1974. It weighed 27,060 pounds (13.5 tons) and stood 13 feet 8 inches tall. Their skin colour is grey.

At birth, an elephant calf may weigh 100 kg (225 pounds). The baby elephant develops for 20 to 22 months inside its mother. No other land animal takes this long to develop before being born.

In the wild, elephants have strong family relationship. Their ways of acting toward other elephants are hard for people to understand. They “talk” to each other with very low sounds. Most elephants sounds are so low, people cannot hear them. But elephants can hear these sounds far away. Elephants have strong, leathery skin to protect themselves.

Information About Elephant in Hindi हाथी के बारे में जानकारी

हाथी जमीन पर रहने वाला एक विशाल आकार का प्राणी है। यह जमीन पर रहने वाला सबसे विशाल स्तनपायी है। यह एलिफैन्टिडी कुल और प्रोबोसीडिया गण का प्राणी है। आज एलिफैन्टिडी कुल में केवल दो प्रजातियाँ जीवित हैं: ऍलिफ़स तथा लॉक्सोडॉण्टा। तीसरी प्रजाति मैमथ विलुप्त हो चुकी है। जीवित दो प्रजातियों की तीन जातियाँ पहचानी जाती हैं:- लॉक्सोडॉण्टा प्रजाति की दो जातियाँ – अफ़्रीकी खुले मैदानों का हाथी (अन्य नाम: बुश या सवाना हाथी) तथा (अफ़्रीकी जंगलों का हाथी ) – और ऍलिफ़स जाति का भारतीय या एशियाई हाथी। हालाँकि कुछ शोधकर्ता दोनों अफ़्रीकी जातियों को एक ही मानते हैं, अन्य मानते हैं कि पश्चिमी अफ़्रीका का हाथी चौथी जाति है। ऍलिफ़ॅन्टिडी की बाकी सारी जातियाँ और प्रजातियाँ विलुप्त हो गई हैं। अधिकतम तो पिछले हिमयुग में ही विलुप्त हो गई थीं, हालाँकि मैमथ का बौना स्वरूप सन् २००० ई.पू. तक जीवित रहा।

हाथी पर निबंध Hathi Par Nibandh Hindi Mein

आज हाथी ज़मीन का सबसे बड़ा जीव है। हाथी का गर्भ काल २२ महीनों का होता है, जो कि ज़मीनी जीवों में सबसे लम्बा है। जन्म के समय हाथी का बच्चा क़रीब १०५ किलो का होता है। हाथी अमूमन ५० से ७० वर्ष तक जीवित रहता है, हालाँकि सबसे दीर्घायु हाथी ८२ वर्ष का दर्ज किया गया है। आज तक का दर्ज किया गया सबसे विशाल हाथी सन् १९५५ ई॰ में अंगोला में मारा गया था। इस नर का वज़न लगभग १०,९०० किलो था और कन्धे तक की ऊँचाई ३.९६ मी॰ थी जो कि एक सामान्य अफ़्रीकी हाथी से लगभग एक मीटर ज़्यादा है। इतिहास के सबसे छोटे हाथी यूनान के क्रीट द्वीप में पाये जाते थे और गाय के बछड़े अथवा सूअर के आकार के होते थे।

एशियाई सभ्यताओं में हाथी बुद्धिमत्ता का प्रतीक माना जाता है और अपनी स्मरण शक्ति तथा बुद्धिमानी के लिए प्रसिद्ध है, जहाँ उनकी बुद्धिमानी डॉल्फ़िन तथा वनमानुषों के बराबर मानी जाती है। पर्यवेक्षण से पता चला है कि हाथी का कोई प्राकृतिक परभक्षी नहीं होता है, हालाँकि सिंह का समूह शावक या कमज़ोर जीव का शिकार करते देखा गया है। अब यह मनुष्य की दखल तथा अवैध शिकार के कारण संकट में है।

सूंड हाथी की नाक और उसके ऊपरी होंठ की संधि है, और लंबी हो जाने के कारण यह हाथी का सबसे महत्वपूर्ण तथा कार्यकुशल अंग बन गई है। अफ़्रीकी हाथियों की सूंड के छोर में दो अँगुलिनुमा उभार होते हैं, जबकि एशियाई हाथियों में केवल एक ही उभार होता है। एक तरफ़ तो हाथी की सूंड इतनी संवेदनशील होती है कि घास का एक तिनका भी उठा लेती है तो दूसरी तरफ़ इतनी मज़बूत भी होती है कि पेड़ की टहनियाँ भी उखाड़ ले।

अधिकांश शाकाहारी पशुओं के दाँतों की संरचना इस प्रकार की होती है कि वह पौधे के विभिन्न भागों को काट-फाड़ सकें। जबकि हाथियों में बीमार और बहुत छोटे बच्चों के अलावा, हाथी पहले अपनी सूंड से खाना फाड़ता है और फिर उस निवाले को अपने मुँह में पहुँचाता है। वह सूंड के द्वारा घास चरता है या फिर ऊपर पेड़ से पत्तियाँ, फल या समूची शाखायें तोड़ लेता है। अगर पेड़ में भोजन उसकी सूंड की पहुँच से भी परे है तो हाथी अपनी सूंड पेड़ के तने या शाखा में लपेटकर ज़ोर से झिंझोड़ता है ताकि फल इत्यादि नीचे टपक जाये या कभी-कभी पूरे का पूरा पेड़ ही उखाड़ देता है।

हाथी सूंड का इस्तेमाल पानी पीने के लिए भी करता है। हाथी पहले अपनी सूंड में एक बार में करीब १४ लीटर पानी खींच लेता है और फिर उसे अपने मुँह में उड़ेल देता है। नहाने के लिए भी हाथी इसी विधि का इस्तेमाल करता है। नहाने के बाद अपने गीले शरीर में हाथी सूंड से मिट्टी छिड़क लेता है जो सूखकर उसकी त्वचा के ऊपर पपड़ी का रूप ले लेती है और उसकी तेज़ धूप तथा परजीवियों से सुरक्षा करती है। अन्य स्तनपाइयों की तरह — सिवाय इन्सान और वनमानुष के, जिन्हे सीखना पड़ता है — हाथी भी बहुत अच्छा तैराक होता है। तैरते समय हाथी अपनी सूंड का इस्तेमाल स्नॉरकॅल की तरह करता है।

सूंड हाथी के सामाजिक कार्यकलापों के ऊपर भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। संबन्धी अपनी सूंडें एक दूसरे से लपेटकर अभिवादन करेंगे, जैसा मनुष्य हाथ मिलाकर करते हैं। इसका इस्तेमाल वह खेल करते हुए कुश्ती में, मिलन से पहले, माँ तथा बच्चे के सम्बन्ध में तथा अन्य कार्यकलापों में भी करते हैं। उठी हुयी सूंड चेतावनी या धमकी हो सकती है जबकि सिर नीचे करके झुकी हुयी सूंड समर्पण का संकेत हो सकती है। दुश्मन को हाथी अपनी सूंड से लपेटकर फेंक सकता है।
हाथी की सूंड में मनुष्य से कई गुणा अधिक घ्राण शक्ति होती है और वह अपनी सूंड ऊपर उठाकर तथा दाहिने बायें समुद्री दूरबीन (पॅरिस्कोप) की तरह लहराकर अपने खाद्य स्रोत, मित्र तथा शत्रु का पता लगा लेता है।

loading...

Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *